गुजरात और हिमाचल में जीत की ओर बढती भाजपा

Please Share

देहरादून। देश के दो राज्य गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी। दोनों ही राज्य में जीत की ओर बढ़ रही भाजपा से भाजपाई जश्न के माहौल में डूबें है। गुजरात में 22 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा 98 सीटों से बढ़त बनाए हुई है। जबकि कांग्रेस 81 सीटों के साथ जीत के जादुई आंकड़े से दूर है । फिलहाल गुजरात विधानसभा की 182 सीटों और हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी हैैै।

वहीँ हिमाचल में भी हाल कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। भाजपा 46 सीटों से जीत की ओर बढ़ रही है, तो कांग्रेस 18 सीटों पर ही अटकी है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में जश्न का माहौल है तो वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है।

You May Also Like

Leave a Reply