भाजपा नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने एसएसपी को ईमेल से भेजी तहरीर

Please Share

देहरादून: भाजपा प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारी पद से हटाए गए संजय कुमार पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने अब ई-मेल के जरिये एसएसपी को तहरीर दी है। जिसमे महिला ने उक्त पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही अपने जान-माल के खतरे का अंदेशा भी जताया है। बता दें कि, महिला की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पद से हटा दिया था। वहीं, विपक्ष भी इसे मुद्दा बना रहा था। हालांकि, महिला की ओर से इससे पहले कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। अब एक हफ्ते बाद महिला ने पुलिस को ईमेल के जरिये तहरीर दी है।

You May Also Like