BJP विधायक के विवादित बोल- ‘जानवरों की तरह मुस्लिमों की होती हैं 50 बीवियां और 1050 बच्चे’

Please Share

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले यूपी के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जानवरों की तरह मुसलमानों की 50-50 पत्नियां और 1050 बच्चे होते हैं। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह के बयानों पर पहले भी विवाद हो चुका है। हाल ही में सुरेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे। अब मुसलमानों को लेकर दिए गए उनके नए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा, ‘आप जानते हैं कि मुस्लिम धर्म में लोग 50 पत्नियां रखते हैं और 1050 बच्चों को जन्म देते हैं। ये कोई परंपरा नहीं है, ये तो एक जानवरीय प्रवृत्ति है। समाज में केवल दो से चार बच्चों को जन्म देना ही सामान्य है।’ आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह के बयानों पर पहले भी विवाद हो चुका है। हाल ही में सुरेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आए थे। अब मुसलमानों को लेकर दिए गए उनके नए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।

You May Also Like