देहरादून: भाजपा महिला नेता के सीने पर कांग्रेसी ने मारा मुक्का! नेत्री बोली- छोडूंगी नहीं, क्योंकि उत्तराखंड की नारी, सब पर भारी

Please Share

देहरादून: सेंवलाकला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं से साथ ही कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद भाजपा की महिला नेता मंडल अध्यक्ष पूनम ममगाईं से मारपीट हो गई।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए पूनम ममगाईं ने बताया कि, बैठक समाप्ति के बाद दो लड़के मेरी ओर झपटे और उनमे से एक ने मुझे मुक्का जड़ दिया। उन्होंने कहा कि, इनमे से एक लड़का कांग्रेसी है। साथ ही कहा कि, स्वस्थ होने के बाद वे उन्हें छोड़ेंगी नहीं, क्योंकि उत्तराखंड की नारी सब पर भारी।

वहीँ आईएसबीटी पुलिस ने बताया कि, दोनों पक्षों से बातचीत हुई, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने से मना कर दिया।

You May Also Like