मसूरी: राफेल मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

Please Share
मसूरी: मसूरी में मुख्य चौक पिक्चर पेलेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के पुतले को आग के हवाले किया और राहुल गाँधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। उनका आरोप है कि, राहुल गाँधी ने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर कमीशन खाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को भी नहीं माना। जिसके विरोध में देशभर में कांग्रेस का विरोध अपने-अपने तरीकों से किया जा रहा है। इसके आलावा कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय का भी मान न रखकर सर्वोच्च न्यायालय को अपमानित करने का काम किया है।

You May Also Like