निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा

Please Share
देहरादून: प्रदेश निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। शनिवार को संगठन की बैठक के बाद रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में मिलेनियम वोटर्स महाअभियान का शुभारंभ किया। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 9 मिलेनियम दिव्यांग वोटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश में लगभग  57 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए भ्रष्टाचारियों को जड़ से मिटाना होगा। पिछले 11 माह में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचारियों के प्रति कठोर कदम उठाये हैं। उन्होंने त्रिपुरा एवं नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। 
वहीँ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर्स का जो अभियान चलाया है, यह नए वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नए वोटर भारत के तकदीर का निर्माण करेंगे। देश के नीति निर्धारण व आगामी योजनाओं के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भी संबोधित किया। 

You May Also Like

Leave a Reply