भाजपा ने कसी निकाय चुनावों के लिए कमर

Please Share

मसूरी : नगर निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रभारी जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, ओबीसी प्रकोष्ट अध्यक्ष श्यामवीर सैनी और घनश्याम नौटियाल ने मसूरी में कार्यक्रताओं की बैठक ली, बैठक में प्रभारी शमशेर सिंह ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए मिलकर काम करने की अपील की,

प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है इसलिए कार्यकर्ताओं के बीच  में से कौन सा कार्यकर्ता चुनाव में मुख्य प्रष्ठ बनेगा उसकी राय कार्यकर्ताओं से लेकर हाई कमान को बताया जायेगा,नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए भाजपा प्रभारियों  ने कार्यकर्ताओं  से रायशुमारी भी की, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए बिलकुल तैयार है

You May Also Like

Leave a Reply