उत्तराखंड: लगातार बारिश से सड़कों पर भूस्खलन, चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

Please Share

चमोली: लगातार बारिश और बर्फबारी से प्रदेश भर में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खास तौर पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन जैसी समस्याओं से भी दो-चार होना पड रहा है। वहीं जारी बारिश के बीच नेशनल हाईवे समेत लिंक मोटर मार्गों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला भी जारी है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। जोशीमठ के हेलंग से एचसीसी पॉवर प्रोजेक्ट की ओर जा रहे मजदूर की बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर तरूण तोक में पहाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन प्रसाद नौटियाल पुत्र स्व. तोताराम उम्र 32 वर्ष बडगिनडा गांव जोशीमठ के रूप में हुई। जबकि एक अन्य मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

You May Also Like