उत्तराखंड: भारतीय सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Please Share

उत्तरकाशी: भारतीय सेना के जाबांज गढ़वाल राइफल्स की 5वीं बटालियन में तैनात रविन्द्र डंगवाल का लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

38 वर्षीय जवान रविन्द्र डंगवाल उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के बग्याल गांव के रहने वाले थे। रविंद्र डंगवाल गढ़वाल राइफल्स की 5वीं बटालियन में वर्तमान में असम में तैनात थे। वे कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते पिछले दो-तीन महीने से जवान का इलाज देहरादून के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। मृतक जवान के दो बच्चे हैं, बेटा 11वीं में जबकि बेटी 9वीं में पढ़ती है। साथ ही मृतक जवान का भाई भी सेना में कार्यरत है।

कैंसर जैसी घातक बीमारी से ज़िन्दगी की जंग हारने वाले मृतक जवान को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट केदारघाट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान लोगों की आँखें भी नम हो गई।

You May Also Like