उत्तराखंड: भारत-कजाकिस्तान की सेनाओं के बीच ‘काजिंद’ शुरू

Please Share

पिथौरागढ़: 3 से 14 अक्टूबर तक भारत-कजाकिस्तान के बीच चलने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास का आज शुभारम्भ हो गया। दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद दोनों देशों के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘काजिंद-2019’ का शुभारंभ सेना के मैत्री मैदान में हुआ। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के करीब 200 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से दो राजपूत रेजीमेंट जोशीमठ के जवान युद्धाभ्यास में शिरकत कर रहे हैं। मैत्री मैदान में बिग्रेडियर एसके मंडल (सेना मेडल), कमांडर 111 इंडिपेंडेंट इंफ्रेट्री बिग्रेड ने संयुक्त युद्धाभ्यास का शुभारंभ किया।

युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों को जंगल, पहाड़ियों और घरों में छिपे उग्रवादियों को मार गिराने का अभ्यास कराया जाएगा। सैनिकों को विपरीत और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में आतंकी घटनाओं से खुद की रक्षा कर निपटने की जानकारी दी जाएगी। इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे की तकनीकी जानकारी का लाभ मिलेगा।

You May Also Like