भारत बंदःदेशभर में 2 दिन की हड़ताल,सड़कों पर प्रदर्शन

Please Share

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के एक तरफा श्रम सुधार और श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ सेन्ट्रल ट्रेड यूनियनों ने मंगलवार से दो दिन की देशव्यापी हड़ताल पर हैं। यूनियनों ने एक संयुक्त बयान में सोमवार को जानकारी दी कि करीब 20 करोड़ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने दिल्ली में 10 सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

इस हड़ताल को 2 बैंक यूनियंस- ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन आफ इंडिया का भी समर्थन मिला है। लिहाजा, आपको बैंक और दूसरे कई विभागों से जुड़े कामों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के सदस्यों ने सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में विरोध प्रदर्शन किया और न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा की मांग की।

You May Also Like