भाजपा सांसद पर हमला, कार पर फेंके गए ईंट और बम

Please Share

बंगाल: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ है, बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह इसके शिकार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जगद्दाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात ईंट और बम फेंके गए। उन पर यह हमला उस समय हुआ, जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए। वहीँ भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

You May Also Like