बेटी और दामाद संग बद्रीनाथ पहुंचे सूपर स्टार रजनीकांत, मांगी मुरादें

Please Share

उत्तराखंड: बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष संग आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत। उन्होंने आठ बजे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में पूजा भी की। रजनीकांत ने देश की समृद्धि और अपने परिवार की सुख शांति की कामना की। इसके लिए उन्होंने बेटी और दामाद के साथ भगवान बद्रीनाथ के वेद पाठ में हिस्सा लिया। रजनीकांत मंकी कैप, शॉल पहनकर मंदिर पहुंचे थे। जिससे उनके प्रशंसक उन्हें पहचान नहीं पाए। बद्रीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वे लौट गए।

इससे पहले मंगलवार को रजनीकांत ने अपनी पुत्री और दामाद के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन भी  किए थे। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर जलाभिषेक किया था। यहां पर श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी केदार लिंग के हाथों बाबा केदार की पूजा का संकल्प कराया। इसके साथ ही करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना के साथ रजनीकांत ने बाबाकेदार का रुद्राभिषेक किया और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद वे मंदिर से बाहर आए। उन्होंने धाम में मौदूज श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया।

You May Also Like