बागेश्वर: उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर

Please Share

बागेश्वर: जिले के सबसे प्रमुख बड़े मेले उत्तरायणी मेले को लेकर सरयू और गोमती नदियों में अस्थाई पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शहर की प्रमुख सरयू और गोमती नदियों पर अस्थाई पुलों का कार्य जोरशोर से चल रहा है। इस बार 2020 जनवरी में उत्तरायणी मेले को और अधिक हाई टेक् बनाने की कवायद नगर पालिका द्वारा की जा रही है।

वहीँ इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पुलों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार व् अभियंता को  पुल निर्माण में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। सरयू घाट में चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की उत्तरयणी मेले को लेकर पूरे शहर  में रंग रोगन और सफाई का काम भी चल रहा है। स्ट्रीट व् सोलर लाइट्स ठीक किये जा रहे है।  इसके साथ शहर  के सभी वार्डो में साफ सफाई  एवं  नुमाईश मैदान, मंच आदि की सफाई सहित रंग रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है।  उन्होंने बताया की इस बार मेले में दूसरे राज्यों से आबे वाले व्यापारियों को अलग से दुकान उनका सत्यापन कर  कमेटी  का गठन किया जायेगा  सुरक्षा  आदि पुरी  सुविधा प्रदान की जाएँगी।

You May Also Like