गृह मंत्री शाह ने दंगों को लेकर दिया बड़ा बयान, CAA पर कही बड़ी बात

Please Share

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता कानून पर विपक्ष पर अफवाह फैलाकर दंगे भड़काने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि विपक्ष ने साजिश के तहत अफवाह फैलाई। गृह मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी मुस्लिम या अल्पसंख्यक की नागरिकता नहीं जाएगी।

शाह ने कहा, “नागरिकता कानून पर कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे। लेकिन इतना झूठ क्यों फैला रहे हैं। नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं।
शाह ने कहा, “नागरिकता हम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में पीड़ित हिंदुओं को दे रहे हैं। क्या इन लोगों को नागरिकता नहीं दी जानी चाहिए? क्या इन लोगों को घर नहीं मिलना चाहिए? उनके मानवाधिकार का क्या? कांग्रेस पार्टी का हर नेता 50 के दशक में बोला है कि हम पीड़ित नागरिकों को नागरिकता देंगे। नरेंद्र मोदी जी आए, लाखों-करोड़ों लोगों को नागरिकता कानून पास कराया।

You May Also Like