अल्मोड़ा में इंसानियत हुई शर्मशार, 65 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक बच्ची से किया दुष्कर्म

Please Share

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दन्या के आरा सलपड गांव में पानी भरने गयी नाबालिक बच्ची को उसी के गांव के एक वृद्ध व्यक्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया। नाबालिक लडकी के परिजनों ने दन्या थाने में 65 वर्षीय आरोपी प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिर्पोट दर्ज करायी है।

वहीं वृद्ध आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गया। पुलिस ने वृद्ध व्यक्ति के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी ने कहा कि, मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। अभी तक आरोपी फरार है। उसकी लोकेशन को खोजा जा रहा है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

You May Also Like