देहरादून: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व फौजी की मौत

Please Share

देहरादून: बीती देर रात्रि थाना कैंट के अंतर्गत पंडित वाणी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात्रि थाना कैंट को सूचना मिली कि पंडित वाणी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार पुत्र कुँवर सिंह निवासी उत्तरकाशी, हाल- प्रेमनगर, देहरादून, के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक फौज से सेवानिवृत्त था और वर्तमान में कैलाश पाम स्ट्रीट में गार्ड की नौकरी कर रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखा गया है। अज्ञात वाहन की तलाश हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।

You May Also Like