बागेश्वर: जिपं अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कांग्रेस को एक वोट से पछाड़ा, लक्की ड्राॅ से हुआ उपाध्यक्ष का फैसला

Please Share
बागेश्वर: बागेश्वर जिले में भाजपा को लगातार चौथी जीत मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार बसंती देव ने एक मत से अपने प्रतिद्धंदी वंदना ऐंठानी को पराजित किया। वहीं लक्की ड्राॅ से उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय को जीत मिली।

बागेश्वर, कपकोट और गरूड़ तीनों विकासखंड के प्रमुख की सीट जीतने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। इस जीत से भाजपाईयों के हौंसले बुलंद हैं। भाजपा की उम्मीदवार वसंती देव ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी वंदना ऐंठानी को एक मत से पराजित कर दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला रोचक रहा। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार नवीन परिहार ने बाजी मारी। निर्दलीय उम्मीदवार नवीन परिहार को कांग्रेस ने समर्थन दिया था।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की भावना दोषाद और नवीन परिहार को 9-9 मत मिले। जांच के दौरान एक मत निरस्त पाया गया। बराबर मत मिलने के बाद लक्की ड्रा के माध्यम से नवीन परिहार को विजयी घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की। वहीं बीजेपी त्रिस्तरीय पंचायती  चुनावों में तीनों ब्लॉक प्रमुख  सहित ज़िला पंचायत अध्यक्ष पदों बीजेपी का कब्ज़ा होने के बाद से भाजपा जिलाध्यक्ष गदगद है। जीत का जश्न का माहौल बना हुआ। कांगेसी ख़ेमे में मायूसी छाई हुई है।

You May Also Like