असम में तेज भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग

Please Share

असम:भयानक बाढ़ का सामना कर रहे असम में शुक्रवार को दोपहर दो बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिपोर्टों के मुताबिक, ये झटके दूसरे पूर्वोत्‍तर के दूसरे राज्‍यों में भी महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 नौ मापी गई। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में था।

भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई। बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। बता दें कि असम के लोग इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं। राज्‍य में बाढ़ के कारण 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं जबकि मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। राज्‍य के 33 में से 28 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के मुताबिक, 53,52,107 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

You May Also Like