आमजन में सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान, विश्वास एवं लगाव: मुख्यमंत्री

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड देहरादून स्थित पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों को नवनिर्मित केन्द्रीय कार्यालय हेतु बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा  कि सैनिक जिस त्याग, बलिदान, लगन एवं परिश्रम से देश की सेवा करते है, समाज इसका महत्व समझता है। उन्होंने कहा कि आमजन में सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान, विश्वास एवं लगाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए हर संभव सहयोग और सहायता हेतु हमेशा तत्पर है।

सीएम ने बताया कि सैनिकों की समस्या निस्तारण हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में एडीएम स्तर के एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन और पूर्व सैनिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण पर भूमि की खरीद पर रोक हटा दी गई है। साथ ही जिलाधिकारी को गैरसैंण में भूमि की खरीद पर रोक से सम्बन्धित आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना के साथ सिविल सम्बन्धित मामले सुलझाने, राज्य सरकार और सेना में बीच बेहतर समन्वय हेतु आयोजित बैठक अब नियमित तौर पर प्रत्येक वर्ष समय से आयोजित की जाएगी।

You May Also Like