7वां वेतन आयोग: 1 करोड़ कर्मचारियों को दीवाली तोहफा, महंगाई भत्ता में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी

Please Share

नई दिल्ली: त्योहारों के इस सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों की केंद्र सरकार से सैलरी बढ़ाने की मांग को देखते हुए सरकार की तरफ से जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। विदेश दौरे से लौटने के बाद अटकलें तेज हो गई है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ाने के संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 12 प्रतिशत डीए मिलता है। यह जनवरी 2019 में लागू किया गया था। अब वर्ष 2019 की दूसरी छमाही में सरकार कर्मचारियों को यह बड़ी खुशखबरी दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारी मौजूदा समय में 2.57 फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार इनकी मांग मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वर्तमान न्यूनतम वेतन 18,000 में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

You May Also Like