उत्तराखंड: 72 शिक्षकों को मिला “शैलेश मटियानी पुरस्कार”, देखिए सूची..

Please Share

देहरादून: आज राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून में शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रदेश के प्रतिष्ठित “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” के वितरण समारोह कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सम्मान समारोह का आयेाजन तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय स्कूल में किया। 72 शिक्षक बीते तीन साल में शैक्षिक पुरस्कार के लिए चुने गए। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, एलटी, प्रवक्ता और बेसिक कैडर के शिक्षक शामिल हैं। संस्कृत शिक्षा के शिक्षक भी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन व गुणात्मक सुधार में उत्कृष्ट कार्य व उल्लेखनीय योगदान देने हेतु चयनित बेसिक, माध्यमिक और संस्कृत के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” से सम्मानित किया।

उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि, आशा करता हूँ कि आगामी भविष्य में भी शिक्षक ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची:

ममता डिमरी, किशनपाल महर, पुष्पा जोशी, रामलाल, भानुप्रकाश गुप्ता, विमला जोशी, रीता सेमवाल, प्रमिला भंडारी, रेखा रानी कोटियाल, कुसुमलता, दीपा कलाकोटी, महेश गिरी, डॉ. मंजू कपूरवाण, वीरेंद्र सिंह राणा, डॉ. कुसुमरानी नैथानी, कुंवर सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह नेगी, रामाश्रय सिंह, रामशंकर सिंह, नीलम नेगी, जीवन चंद्र दुबे, ललित मोहन वोहरा, गीता लोहनी, दरपानराम टम्टा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, सत्ये सिंह राणा, दिनेश प्रसाद बडोनी।
जिला चमोली से ममता मिश्रा, देहरादून से सर्वेश्वरी, रुद्रप्रयाग से माधव सिंह नेगी, उत्तरकाशी से चंद्रकला शाह, टिहरी से ऊषा द्विवेदी, हरिद्वार से उर्मिला सिंह पुंडीर, अल्मोड़ा से इमराना परवीन, बागेश्वर से नीता आत्मिया, नैनीताल से लक्ष्मी काला, चंपावत से विनोद कुमार कर्नाटक, यूएस नगर से संजीव कुमार पांडेय चुने गये हैं।
चमोली से भास्करानंद डिमरी, पौड़ी से पुष्कर सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से सुधा सेमवाल, देहरादून से गोविंद सिंह रावत, हरिद्वार से रोहिताश्व कुंवर, अल्मोड़ा से जमुना प्रसाद तिवारी, बागेश्वर से शोभा देवी, नैनीताल से सुरेंद्र सिंह रौतेला, पिथौरागढ़ से किशोर चंद्र पाटनी, चंपावत से राधेश्याम खर्कवाल, टिहरी से यशवंत सिंह नेगी चयनित हुए हैं।

You May Also Like