नगर कीर्तन के बीच गोलीबारी 2 की मौत, 2 घायल

Please Share

सितारगंज। पुरानी रंजिश के चलते सिख समुदाय में हुई झड़प में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला उधम सिंह नगर के सितारगंज का है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर नगर कीर्तन के बीच दो गुटों में झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों गुट सिख समुदाय के थे। झड़प में दो लोगों के तलवार और धारदार हत्यार के हमले से मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है जिन्हे जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों ही युवक खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे का राज पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पायेगा। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

You May Also Like

Leave a Reply