बोलेरो पर पत्थर गिरने से तीन लोगो कि मौत… एक घायल

Please Share

मसूरी – बरसात के मौसम के चलते देहरादून में आये दिन कोई-न-कोई हादसे का मामला सामने आ ही जाता है। मसूरी रोड पर कीमाड़ी गांव के पास बोलेरो पिकअप पर बोल्डर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक घायल व्यक्ति की मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बोलेरो पिकअप वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह कीमाड़ी गाँव से आगे मसूरी की रोड पर एक गाड़ी गिर गई है जिसमें कुछ व्यक्तियों के मरने एवं घायल होने की सूचना है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वाहन संख्या UK07cb1649 बोलेरो पिकअप पर बड़ा पत्थर गिरने से वाहन में सवार 04 व्यक्ति वाहन सहित रोड के हिस्से के साथ गहरी खाई में गिर गए।

जिसमें 02 व्यक्तियो की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतकों एवं घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला और घायलों को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर एक व्यक्ति की उपचार दौरान मृत्यु हो गई। एक घायल का उपचार चल रहा है। मृतको के शवों को 108 से कोरनेसन अस्पताल भेजा गया है।

मृतक और घायलों कि सूचना

१-मनोज पुत्र तिलक सिंह आयु 33 वर्ष निवासी ग्राम रिखोली पोओ हाथी पांव थाना मसूरी देहरादून।
२-विक्रम उर्फ विक्की पुत्र तिलक सिंह आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम रिखोली पोओ हाथी पांव थाना मसूरी देहरादून।
३-सुरेश पाल पुत्र मदन सिंह आयु 36 वर्ष निवासी उपरोक्त मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हुई।
४-घायल व्यक्ति का नाम सुखपाल सिंह पुत्र रतन सिंह आयु 30 वर्ष निवासी ग्राम रिखोली पोओ हाथी पांव थाना मसूरी का उपचार चल रहा हैं।

You May Also Like

Leave a Reply