बीजेपी मनाने जा रही है दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष

Please Share

9 मई को भाजपा प्रदेश् कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प. दीन् दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके विचारों को जन जन तक पहुचानें का अभियान चलाया जाएगा।

इसी के साथ सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी सामान्य लोगों को भी दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रशिक्षण संयोजक  ज्योति गैरोला ने बताया कि 9 मई को भाजपा प्रदेश् कार्यालय पर यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदेश् अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन  संजय कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में पार्टी द्वारा उपाध्याय जी के विचारों को हर घर व व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान चला रही है।

इसके अलावा इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष भी घोषित किया गया है । इस दृष्टि से केंद्र व राज्य् की भाजपा सरकारों की जन कल्याण की योजनाओं की जानकारी भी हर स्थान पर पहुचानें का निर्णय लिया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply