प्रदेश मेें पाकिस्तान का पुतला फूंक, कांग्रेस कर रही है विरोध प्रदर्शन

Please Share

बीते रोज पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों की सिर काटकर हत्या के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने देहरादून में पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही साथ प्रदेश के सभी 13 जिलों में जिला अध्यक्षकों और नगर अध्यक्षकों को भी पुतला दहन के निर्देश दे दिये गये हैं।

बता दें कि बीते रोज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर हमारे दो जवानों के बर्बरता के साथ हत्या कर दी थी। ये हरकत पाकिस्तानी सेना ने एलओसी से 250 मी. भीतर आकर की है।

 हैलो उत्तराखंड न्यूज सैनिकों की ऐसी शहादत को नमन करता है, जो देश की सीमा की रक्षा करते करते देश रक्षा यज्ञ में अपनों प्राणों की आहुती दे देते हैं। पाकिस्तान द्वारा बार बार इस तरह की बर्बरता ने अब निर्णायक रूप ले लिया है।

जिसके बाद भारत के पूर्व सैनिक समेत पूरा देश आज पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कर रहा है। समस्या सरहद में नहीं संसद में है ऐसा कहने वाली बीजेपी को आज ये सोचना होगा कि अब वे खुद संसद मे हैं।

You May Also Like

Leave a Reply