जाने चारों धामों के कपाट कब होंगे बंद…

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तारीख घोषित हो गई है। शनिवार को दशहरे के मौके पर बदरी-केदार समिति द्वारा इस बात की घोषणा की गई।

बद्री-केदार समिति के सीईओ बी.डी सिंह ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट भाईदूज के पावन पर्व पर 21 अक्तूबर सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 19 नवम्बर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।

वहीं विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 21 अक्तूबर को भाई दूज के दिन बंद होंगे। इसके बाद शीतकाल के छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके मायके खरसाली में होंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने हैलो उत्तराखंड बताया कि 21 अक्तूबर को दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में मां यमुना के कपाट शीतकाल प्रवास छह माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 20 अक्टूबर को बंद होंगे और 21 अक्टूबर को शीतकाल प्रवास के लिए मां गंगोत्री उखीमठ पहुंचेंगी।

You May Also Like

Leave a Reply