विराट का जन्मदिन मनाने उत्तराखण्ड पहुंचे विराट-अनुष्का

Please Share

ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक वो नरेंद्र नगर के आनदा होटल में ठहरे हुए हैं।

बता दें कि विराट-अनुष्का देर शाम दोहरादून के जॉलीग्राण्ट एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद वो सीधे नरेंद्र नगर के आनंदा होटल के लिए रवाना हुए। दरअसल, 5 नवंबर को विराट का जन्मदिन हैं जिसे खास बनाने के लिए दोनों उत्तराखण्ड की वादियों में पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक वो 7 नवंबर तक यहां रूकने वाले हैं। विराट के जन्मदिन के दिन दोनों का हरिद्वार पहुंचने का भी कार्यक्रम हैं। यहां वो विराट का जन्मदिन मना सकते हैं। दोनों ही यहां पहुंचकर अनुष्ठान और पूजा पाठ में हिस्सा लेंगे।

You May Also Like