उपचुनाव को बड़े अंतर से जीतने का दावा कर रही भाजपा..

Please Share

पिथौरागढ़: थराली विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। दोनों ही पार्टियाँ इस सीट को लेकर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। भाजपा कह रही है कि वो बडे अन्तर से इस सीट को जीतने जा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि, थराली विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में थराली की जनता प्रदेश मे हो रहे विकास, प्रदेश में त्रिवेन्द्र सरकार का जनता के प्रति इकबाल को देखते हुय मतदान करने जा रही है, जिससे पार्टी को ये आशा है कि वो बहुत बडे अन्तर से इस सीट को जीतने जा रहे हैं। साथ ही जोशी का ये भी कहना है कि, थराली विधानसभा में बीजेपी संगठन, बूथ लेवल तक के पार्टी कार्यकर्ता, सरकार के काम, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के बलबूते थराली उपचुनाव का परिणाम बडे अन्तर से उनके पक्ष मे आयेगा।

You May Also Like