उत्तराखंड: अभी और झेलनी होगी मौसम की मार, बारिश और बर्फबारी की संभावना

Please Share

देहरादून: पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के बढ़ जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे जाम की स्थिती बन रही है। आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कई दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है। प्रदेश में 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं पिछले कुछ दिेनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। कई जगहों पर मोटर मार्ग बंद पड़े हैं साथ ही कई जगहों पर बिजली गायब होने से लोग परेशान है। हालांकि अभी भी लोगों को ठंड के मौसम से निजात नहीं मिलने वाली है। फिलहाल कुछ दिन तक मौसम में बदलाव देखा जा सकता है जिससे एक बार फिर लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है।

You May Also Like