युवक ने खुद को मारी गोली मौके पर मौत

Please Share

देहरादून: शानिवार को करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति विजय थापा द्वारा अपने लक्ष्मणपुर स्थित घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार दी गई है। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस के पहुंचने से पहेले ही दीपक थापा के परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर गंभीर अवस्था में निजी वाहन से दीपक को सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में मृतक दीपक थापा का विगत छह-सात साल पूर्व गोरखा रेजीमेंट से रिटायर होकर वर्तमान में संविदा पर बिजली विभाग में नौकरी करना बताया जा रहा हैं। मृतक के घर पर उनकी पत्नी, 1 पुत्र उम्र करीब 16 साल व एक पुत्री उम्र करीब 14 साल है। मृतक का अपनी पत्नी से किसी बाद पर विवाद हो गया था,  उसके पश्चात मृतक ने दिन से ही शराब का सेवन कर स्वयं को कमरे में बंद कर दिया था। प्रारंभिक जांच में ग्रह कलेश होने के कारण मृतक द्वारा स्वयं को गोली मारना बताया जा रहा हैं। अभी जाँच की जा रही हैं।

You May Also Like