माकपा महासचिव येचुरी के खिलाफ बाबा रामदेव ने दी एसएसपी को तहरीर

Please Share

हरिद्वार: माकपा नेता सीताराम येचुरी द्वारा रामायण और महाभारत को लेकर दिए गए विवादित बयान पर संतों ने नाराजगी जताई है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। स्वामी रामदेव के साथ संतों ने एसएसपी को सीताराम केचुरी के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उन्‍होंने कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीँ हरिद्वार पुलिस ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि, सीताराम येचुरी के खिलाफ तहरीर दी गई है, मामले में जांच की जाएगी।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि, येचुरी ने जो पाप किया है, इसे राष्ट्रीय पाप और राष्ट्रीय अपराध कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा। संपूर्ण संत समाज हिंदू समाज बयान की तीखी निंदा करता है। साथ ही  कहा कि उनके इस घृणित मानसिकता के खिलाफ समूचे देश में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। पूरे राष्ट्र में कम्युनिस्टों का बहिष्कार होना चाहिए। इस कृत्य के लिए येचुरी को माफी मांगनी चाहिए।

You May Also Like