विश्व भर में मनाया गया पर्यावरण दिवस, वृक्षारोपण कर लोगों को दिया संदेश

Please Share

खटीमा: आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसी के चलते खटीमा में भी वन विभाग ने एक अनाथालय में  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जहाँ बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बच्चों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

इस मौके पर पहुंचे नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी दी। वहीं बाराकोली वन रेंज के रेंजर अनिल जोशी में बताया कि, इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का अलग ही महत्व है। क्योंकि इस वर्ष भारत वर्ष को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मेजबान देश घोषित किया गया है। इस मौके पर वन विभाग द्वारा प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का भी संदेश दिया गया। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई।

You May Also Like