वरिष्ठ पत्रकार व बदरी-केदार समिति के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर नौटियाल का निधन

Please Share

देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार और बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर नौटियाल का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते मैक्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। जहाँ शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे हिंदी ब्लिज के संपादक रहे और नूतन सवेरा मुंबई देहरादून का संपादन कर रहे थे। गोवा मुक्ति संग्राम और पृथक हिमालयी राज्य और उत्तराखंड आंदोलन से भी जुड़े। उन्होंने विश्व हिंदी सम्मेलनों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया।

मूल रूप से मसाण गांव विकासखंड कोट पौड़ी गढ़वाल के निवासी नौटियाल वर्तमान में 90- विजय पार्क, चकराता रोड देहरादून में अपने पुत्र भारत नौटियाल के साथ निवास कर रहे थे।

You May Also Like