उत्तराखंड: मौत का लाइव विडियो; नदी में बहा युवक, लोग बनाते रह गए वीडियो..

Please Share

श्रीनगर: बद्रीनाथ मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब नौ बजे श्रीनगर से फरासू की ओर जा रहा एक स्कूटी सवार अचानक अलकनंदा नदी के बिल्कुल किनारे पर जा गिरा।

बताया जा रहा है कि, यहाँ भूस्खलन के बाद दोनों ओर जाम लगा था, जिससे लोग सड़क खुलने का इन्तजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क का पुस्ता टूटा, एक युवक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। जब तक युवक को बचाने की कोशिश की जाती, तब तक तेज़ जल बहाव मे वह बह गया। जिसके बाद से युवक की खोजबीन जारी है। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया।

You May Also Like