भारत भ्रमण पर निकले उत्तराखंड टॉपर्स उपराष्ट्रपति से मिले

Please Share

नई दिल्ली: भारत भ्रमण पर निकले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलकर उत्तराखंड की देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बच्चों से अपनी मातृभूमि से जुड़े रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में वह चाहे कितने ही बड़े आदमी बन जाए, लेकिन अपनी मातृभूमि, संस्कृति और भाषा को न भूलें। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर उनकी विधान सभा क्षेत्र के हाईस्कूल के 55 टॉपर छात्र-छात्राओं को देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों का भ्रमण करवाने के साथ ही विभिन्न हस्तियों से मिलवाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यह हमारे महान पूर्वज संतों की पुण्य भूमि है। उत्तराखंडवासियों को प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त है। वन संपदा व जल संसाधन के रुप में उत्तराखंड के पास विकास के सभी साधन उपलब्ध हैं।

You May Also Like