उत्तराखंड समेत सात राज्‍यों के बदले गए राज्‍यपाल, जानिए..

Please Share

देहरादून: केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फेरबदल करते हुए सात राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया व बिहार के वर्तमान राज्‍यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला जम्‍मू-कश्‍मीर कर दिया गया।
सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया, हरियाणा के वर्तमान राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा के नए राज्‍यपाल होंगे। मेघालय के राज्‍यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम स्‍थानांतरित किया गया है।
वहीं गंगा प्रसाद की जगह तथागत राय मेघालय के नए राज्‍यपाल होंगे। तथागत राय अभी त्रिपुरा के राज्‍यपाल हैं और बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी।
गौरतलब है कि, उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल का कार्यकाल 2 महीने पहले ही खत्म हो गया था, जिसके बाद आज उनकी जगह बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल मनोनीत किया गया है। बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा के एत्मादपुर से ताल्लुक रखती हैं। वे पूर्व में आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं।

You May Also Like