उत्तराखंड: नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब 62 साल के बुजुर्ग को बनाया निवाला

Please Share

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कई पालतू पशुओं, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो को ये अपना शिकार बना चुके हैं। वहीँ ताजा मामला अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसिया छाना के डूंगरी गांव में सामने आया है। जहाँ बीती शाम तेंदुए ने एक अधेड़ व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया।

जानकारी के मुताबिक रमेश राम पुत्र दुलप राम उम्र 62 साल मंगलवार शाम करीब सात बजे पेटसाल से अपने घर लौट रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। आज सुबह मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस घटना से मृतक के परिजन और गांव में दुख और रोष का माहौल है।

You May Also Like