LIVE: उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव परिणाम: जाने कहाँ किसने मारी बाजी..

Please Share

देहरादून: प्रदेश में क्षेत्र पंचायतों के चुनाव निपटने के साथ ही गुरुवार को जिला पंचायतों में चुनाव संग्राम जारी है। ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। आठ जिलों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान संपन्न हो गया। वहीं इसके बाद वोटों की गिनती भी शुरू हो गई। कई जिलों में परिणाम आ भी गए हैं।

देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा उम्मीदवार मधु चौहान विजयी रहीं। मधु चौहान को कुल 30 वोट में से 23 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की अंजिता चौहान को सात वोट मिले।

पिथौरागढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कोमल सिंह मेहता विजयी रहीं।

अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उमा बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर कांता देवी निर्वाचित हुईं।

बागेश्वर में नवीन परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष बने।

उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर टाई हो गया। उपाध्यक्ष पद पर अब लॉटरी से फैसला हुआ। इसके बाद कविता परमार उपाध्यक्ष बनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी चंदन पवार विजयी रहे।

टिहरी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सोना सजवाण विजयी रहीं।

चमोली जिले में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रजनी भंडारी विजय रहीं। उन्हें15 वोट मिले। वहीं भाजपा के योगेंद्र सेमवाल को 10 और निर्दलीय देवी जोशी को एक वोट मिला। चमोली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह (निर्दलीय) पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

पौड़ी जिले में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा की शांति देवी ने कांग्रेस के कैलाश चंद्र को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की रचना देवी ने कांग्रेस के मेहरबान सिंह नेगी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया।

You May Also Like