टीएसआर सरकार को 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने खून से लिखा पत्र

Please Share

 देहरादून: 108 एम्बुलेंस सेवा के पूर्व कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी। आक्रोशित प्रदर्शनकारियो ने 717 से अधिक कर्मचारियो ने खून से लिखा सीएम को पत्र। पत्र में समान वेतन के साथ समायोजन की करी मांग। नई कंपनी में समायोजित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 108 एंबुलेंस के पूर्व कर्मचारियों ने आज अपने खून से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिख कर अपनी पीड़ा जाहिर की। आपको बता दे की इसके चलते 30 अप्रैल से  कर्मचारी परेड मैदान में बैठे है अनिश्चितकालीन धरने पर।

एक मई से 108 एम्बुलेंस का संचालन कैम्प कम्पनी कर रही है। मार्च में जीवीके के 717 कर्मचारियों को नोटिस दे दिया गया था। इसके बाद से कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिला है। कर्मचारी नई कंपनी में ज्वाइन कराने की मांग कर रहे हैं। अभी तक मांग पूरी ना होने से कर्मचारी काफ़ी नाराज़ हैं।  वहीं कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।

You May Also Like