त्रिवेंद्र सरकार की दूसरी सूची में 6 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगातार दूसरे दिन दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह नेताओं को राज्यमंत्री स्तर के दायित्व दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को 51 दायित्वधारियों की सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों में निराशा व्याप्त हो गई थी।

नई सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश परिहार को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। विश्वास डाबर को राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद की कमान सौंपी गई है।

उत्तराखंड राज्य खनिज विकास परिषद का अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित को बनाया गया है, जबकि पार्टी में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे विरेंद्र सिंह बिष्ट को उत्तराखंड वन पंचायत संलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया है।

इनके अलावा रिपु दामन सिंह रावत को राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति का और राजेंद्र अंथवाल को गो सेवा आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

You May Also Like