देहरादून: ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के गोरखपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना नेहरू कॉलोनी को मिली जिसके बाद पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान मौके पर एक महिला पटरी के पास पड़ी हुई थी, जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से सर में चोट लगने के कारण मौत हो गयी थी।

वहीं जब पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त के संबंध में जानकारी ली तो उपरोक्त मृतका की पहचान हरप्रीत पत्नी कर्नल एमएस साहनी, निवासी सेक्टर सी 128,  डिफेंस कॉलोनी, उम्र 60 वर्ष, के रूप में हुई।  वहीं मृतका के  परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि  मृतका सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी, जो संभवत: ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल घटना को लेकर आगे की कार्यवाही जारी है।

You May Also Like