उत्तराखंड में इन कैबिनेट मंत्रियों का हुआ चयन, गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में भी बनाया गया संतुलित

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनियता की शपथ ली। धामी ने अपने मंत्रिमंडल में गढ़वाल व कुमाऊं में संतुलन भी बनाया है। धामी ने गढ़वाल से पांच और कुमाऊं मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए हैं। 
नई कैबिनेट में गढ़वाल मंडल से सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल है। वहीं दूसरी ओर, कुमाऊं मंडल से रेखा आर्य, चंदन राम और सौरभ बहुगुणा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

You May Also Like