परिवार के तानों से परेशान लड़की ने बदला धर्म

Please Share

हल्द्वानी: परिवार से तंग हो कर एक मुश्लिम लड़की ने हिन्दू धर्म का दामन थाम लिया है। अब सहनाज का नाम बदल कर सुनीता हो गया है।

मुस्लिम लड़की ने नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष हिन्दू धर्म स्वीकार किया। साथ ही उसके द्वारा एफिडेविट भी दिया गया कि आज से मुझे सुनिता के नाम से जाना जाए। इतना ही नहीं सुनिता ने हल्द्वानी के हिन्दू महासभा कार्यालय में हिन्दू महासभा की सदस्यता भी ग्रहण की है।

सुनीता ने पत्र में लिखा है कि लंबे समय से उसकी तबीयत खराब है जिसके चलते उसके परिवार वाले उसे ताना मारते थे। परिवार वालों के तानों से परेशान होकर सुनीता चार महीने पहले घर से दूर रहने लगी थी।  सुनीता ने शुक्रवार को हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष हिन्दू धर्म स्वीकार किया।

वहीँ हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि शुक्रवार को सुनीता ने पत्र के जरिये अपने नाम को बदलने की जानकारी दी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को भी जांच के निर्देश दिए गए है कि इस के पीछे सुनीता का कोई दूसरा मकसद तो नहीं हैं।  

You May Also Like

Leave a Reply