श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की राह हुई साफ

Please Share

दुबई : श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुबई पुलिस ने भारतीय कौंसुलेट और श्रीदेवी के शरीर को उनके पार्थिव शरीर को भारत ले जाने से जुड़े दस्तावेज सौंप दिए हैं। इस तरह उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की राह साफ हो गई है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था। इस बीच बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर दुबई पहुंच चुके हैं। खलीज टाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक, उनके शव को जल्द ही अल मुहैसना संलेपन केंद्र भेजा जाएगा और उसके बाद मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।

इस बीच श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देर रात भारत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं खबर आ रही है कि कल दोपहर करीब 1.30 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन ने बताया कि श्रीदेवी के शव को सारी कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद रिलीज किया गया। ऐसी घटनाओं में ऐसा इसलिए होता है जिससे सभी पहलुओं पर जांच की जा सके और कानून के तहत न्याय मिल सके।

You May Also Like

Leave a Reply