बिग ब्रेकिंग: शाहरुख़ को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Please Share

नई दिल्ली: 24 फरवरी को दिल्ली के जाफ़राबाद इलाक़े में हेड कांस्टेबल दीपक पर रिवाल्वर तैनात किए हुए दिखाई देने वाले युवक शाहरुख़ को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।  सूत्रों ने शाहरुख़ की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली दंगों के दौरान इस शख़्स के वीडियो की चर्चा सबसे ज़्यादा रही थी।  इस वीडियो में शाहरुख़ दिन-दहाड़े पुलिस वाले पर पिस्तौल तान रहा है।  इसके पीछे भीड़ है जो पत्थर फेंक रही है।  लड़का लाल शर्ट पहने एक पुलिस वाले पर पिस्तौल ताने आगे की ओर बढ़ रहा है।  लड़के के साथ भीड़ भी आगे की ओर बढ़ती है, इतने में गोली चलने की आवाज़ आती है।

You May Also Like

Leave a Reply