शादी से वापस आ रहे बुजुर्ग को गुलदार ने बनाया अपना शिकार

Please Share

कोटद्वार: कोटद्वार के चौबट्टाखाल में देर रात शादी से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। घटना वन प्रभाग पौड़ी के रेंज पोखड़ा के ग्राम अगड़ी की है। मृतक प्रवीण सिंह पुत्र राजेसिंह उम्र 55 वर्ष को शादी के लौट रहे थे। उसी वक्त उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में वन कर्मियों की टीम लगाई। गुलदार को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा भी लगा दिया गया है।
इस घटना का पता रविवार सुबह चला।

You May Also Like