सीजफायर उल्लंघन में एक जवान शहीद, भारतीय सेना ने तबाह किया पाकिस्तानी सेना का बेस कैंप

Please Share

जम्मू-कश्मी: जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है। एक बार फिर पाकिस्तानी आर्मी ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा विभाग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार देर रात बिना किसी उकसावे के युद्ध विराम का उल्लंघन कर शाहपुर क्षेत्र में गोलीबारी शुरू कर दी।

सीमा पर पुंछ सेक्टर के अलावा पाकिस्तानी आर्मी ने नौशेरा सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से यह सीजफायर का उल्लंघन 11.50 बजे किया गया। जिसका भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया। उधर, जम्मू के अखनूर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। यहां पर सेना ने पाकिस्तान के एक बेस कैंप को ध्वस्त कर दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सीमा के उस पार पाकिस्तानी आर्मी का बेस कैंप तबाह दिख रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान का एक झंडा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है।

 

 

You May Also Like