ससुराल वालों ने मांगा दहेज तो दुल्हन ने चला दी गोली

Please Share

नई दिल्ली: शादी के दौरान अक्सर लड़के वाले लड़की के परिवार से दहेज मांगते हैं। इतना ही नहीं, कई बार वे दहेज की लालच में आकर या तो शादियां तोड़ देते हैं या फिर लड़की को प्रताड़ित करते हैं। लेकिन हाल ही में दहेज को लेकर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दहेज मांगने पर एक्ट्रेस का अलग ही रूप देखने को मिलता है। यहां तक कि जैसे ही लड़के वाले दहेज की मांग करते हैं तो लड़की गुस्से में आकर गोली चला देती है। यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजुपरी सुपरस्टार निरहुआ का है, जिसने हर जगह धमाल मचा रखा है। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की अगली फिल्म ‘लव दहेज’ है, जिसका टीजर रिलीज हो गया है।

You May Also Like