सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत सपने को आज देश साकार होता देख रहा: पीएम मोदी

Please Share

केवडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 69वां जन्मदिन है। केवडिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज के दिन मां नर्मदा के दर्शन होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ रहते हुए भी विकास किया जा सकता है। पीएम मोदी आज का दिन अपने गृहराज्य गुजरात में बिता रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सरदार के सपने को आज देश साकार होते हुए देख रहा है। आज़ादी के दौरान जो काम अधूरे रह गए थे, उनको पूरा करने का प्रयास आज देश कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को 70 साल तक भेदभाव का सामना करना पड़ा है। इसका दुष्परिणाम, हिंसा और अलगाव के रूप में, अधूरी आशाओं और आकांक्षाओं के रूप में पूरे देश ने भुगता है।

पीएम मोदी ने कहा कि माइक्रो इरिगेशन का दायरा साल 2001 में सिर्फ 14 हज़ार हेक्टेयर था और सिर्फ 8 हज़ार किसान परिवारों को इसका लाभ मिल पा रहा था। आज 19 लाख हेक्टेयर जमीन माइक्रो इरीगेशन के दायरे में है और करीब 12 लाख किसान परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।

You May Also Like